फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के ढेबुआ चट्टी पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान शुक्रवार की भोर में प्रसूता की मौत हो गई। जबकि उसका बच्चा स्वस्थ्य है। परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी सोना देवी (20) अपने मायके भैरोपुर आई थी। उसका पति नागेंद्र दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करता था। बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने उसे ढेबुआ चट्टी पर स्थित एक प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया। जहां प्रसव के दौरान लड़का पैदा हुआ। लेकिन आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन करने के दौरान सोना की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
उधर, अस्पताल संचालक ने बोर्ड उतरवा दिया और अस्पताल बंद कर फरार हो गया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर परिवार द्वारा तहरीर जाएगी तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें