फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की जद में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी मुराबू बनवासी अपनी पत्नी हीरामनी (40) को साइकिल से नंदगंज बाजार में गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए आ रहा था। इसी दौरान बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप सुबह करीब दस बजे वाराणसी की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे डंपर चालक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मुराहू सड़क की पटरी की तरफ जबकि उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़ी, जिससे डंपर के पिछले पहिया के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाद घबराया चालक बाजार में डंपर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कब्जे में लेकर थाना लाई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और चीख-पुकार करने लगे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया। मृतका के पति मुराहू बनवासी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें