मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिवल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव में रविवार को जमीन पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी प्रयाग चौधरी की पत्नी गीता देवी (40) खेत में गोबर फेंकने गई थीं। वहां से लौटते समय वह घर के पास गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव के लोगों की दरवाजे पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।