गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र में नौदर सड़क पर पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला बाजार से सब्जी लेने जा रही थी। मृतक महिला की पहचान आशा देवी (45) पत्नी लालजी राम के रूप में हुई है।
वह मूल रूप से जेवल थाना रामपुर मांझा की निवासी थी। थानाध्यक्ष आशा देवी अपनी बीमार माता को देखने के लिए पंजाब से अपने मायके के नौदर आई हुई थी। घटना के समय आशा देवी बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन -फनान में आशा देवी को सैदपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर गोदाम के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सुरतापुर गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सेमरा गांव निवासी अंजनी दुबे साइकिल से कुंडेसर से तिवारीपुर जा रहा था। जैसे ही वह सुरतापुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट तथा अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया कि सेमरा में गंगा कटान के कारण अंजनी दुबे का मकान गंगा में विलीन हो गया था। इसके बाद से वह किराये के मकान में तिवारीपुर गांव में रह रहे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।