फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर तिराहे के पास रविवार को मायके जा रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के मऊपारा देवकली गांव निवासी विमला प्रजापति (40) अपने बहनोई जमुना प्रसाद एवं बहन के साथ बिलइचिया स्थित मायके आ रही थी। हेतिमपुर तिराहे के पास गाजीपुर से वाराणसी की ओर सीमेंट लादकर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई। इस घटना में विमला प्रजापति सड़क के बीचों-बीच गिर गई। हादसे में ट्रक का पिछला पहिया महिला के सिर को कुचलता हुए आगे बढ़ गया। जबकि उसकी बहन एवं बाइक चला रहा बहनोई दूसरी तरफ गिरे। इधर घटना के बाद जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक घटना स्थल से 200 मीटर दूर ट्रक खड़ा करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें