बिहार के तत्कालीन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सहित कुल आठ लोगों के विरुद्ध लंबित मामले में गवाह के न आने से सुनवाई टल गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी/ एमएलए कोर्ट शरद कुमार चौधरी की अदालत ने अब अगली तिथि पांच सितंबर नियत की है।
मालूम हो कि 8 नवंबर 1993 को सुबह 10.30 बजे मुहम्मदाबाद क्षेत्र के शाहनिंदा चौराहे पर पप्पू यादव ने विधि विरुद्ध तरीके से भीड़ एकत्र कर सार्वजनिक मार्ग को जाम कर नारेबाजी की। इसको रोकने गए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बीएन शर्मा के साथ हाथापाई भी की गई। इस संबंध में मुहम्मदाबाद में 127 लोगों को नामजद किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया। उक्त मामले में गवाही के लिए सोमवार को तिथि तय थी, लेकिन गवाह के न आने से पांच सितंबर तारीख तय की गई है। संवाद