फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पुल के साथ ही बनेगा रोडब्रिज

Mon, 23 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का होली मिलन एवं अभिनंदन समारोह काजीमंडी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में रविवार की शाम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने संत नरहरि महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने कहा कि गंगा पर रेल पुल के साथ ही रोडब्रिज बनाया जाएगा। दो वर्ष के अंदर ट्रैक का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कर लिया जाएगा। सिटी स्टेशन के पास वाशिंग पिट बनने से कई ट्रेनें यहीं से प्रारंभ होंगी। व्यापारियों की मांग पर सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को यहां ठहराव दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में हंटर गाजीपुरी, वफा गाजीपुरी, शाद सलिमी, बादशाह राही, दुर्गा तिवारी, अनंतदेव पांडेय, गोपाल गौरव, खालिद गाजीपुरी, सुरेश वर्मा आदि कवियों, शायरों ने अपनी रचनाओं से चार-चांद लगा दिया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूव अध्यक्ष रोहिणी कुमार, संजय अग्रवाल, इब्रतुल्लाह, नवीन जायसवाल, निर्गुण दास केशरी, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री कमलाकांत पांडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर उमर का भी अभिनंदन किया। संचालन जिला महामंत्री संतोष जायसवाल और नगर अध्यक्ष परवेज जमाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



उधर, जमानिया के देवाबैरनपुर गांव  में राधा कृष्ण मंदिर तथा बलुआ घाट पर आयोजित होली मिलन समारोह में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा उन्होंने तीस परियोजनाओं को स्वीकृत कराया जिसमें 13 पूरी हो चुकी हैं। इलाहाबाद से मुगलसराय तक तीसरे ट्रैक की तैयारी हो रही है। छपरा- बलिया-गाजीपुर ट्रैक भी डबल करने की तैयारी हो रही है। कार्यकम में मशहूर भोजपुरी गायक मदन राय ने लोकगीतों के जरिए समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कृपाल राय ने किया तथा  संचालन ब्यासमुनि राय ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, रमाकांत सिंह, बृजनंदन सिंह, मनोज राय, सुनील सिंह, साधु राय, बेदप्रकाश राय, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें