फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिखाया कि आतंकवाद और देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतों के कार्रवाई करने में सक्षम : नित्यानंद राय

विज्ञापन
धामूपुर के शहीद पार्क में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर में बृहस्पतिवार को समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने दिखाया कि वह आतंकवाद और देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम हैं। आज का भारत किसी भी चुनौती से घबराने वाला नहीं है। देश की सेना के पास दुश्मन को जवाब देने की क्षमता, तकनीक और उससे भी बढ़कर मजबूत हौसला है। इससे पहले मंत्री ने गांव में 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर बनने वाले शौर्य स्मारक और अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी के नाम पर बनने वाले चौक का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भारत हथियारों से ही नहीं, अब अपने हौसलों से भी लड़ता है। जरूरत पड़ने पर दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देने की क्षमता रखता है। उन्होंने देश की माताओं और बहनों को नमन करते हुए कहा कि जो मां अपनी बेटे को सेना में भेजती है और जो बहन अपनी भाई को देश की रक्षा के लिए सीमा पर जाने देती है, उसका त्याग भी किसी वीरता से कम नहीं है। वीर अब्दुल हमीद का बलिदान केवल एक व्यक्ति की वीरगाथा नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, त्याग और कर्तव्य की ऐसी मिसाल है, जिसे युवा पीढ़ी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। शहीदों के स्मारक केवल पत्थरों से बने स्थल नहीं होते, बल्कि वह देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने वाले तीर्थस्थल हैं।

डिजिटल दुनिया में जरूरत से ज्यादा न उलझें युवा : योगेंद्र

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कारगिल युद्ध की अपनी वीरगाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान उन्हें 17 गोलियां लगीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने युवाओं को डिजिटल दुनिया में जरूरत से ज्यादा उलझने के बजाए, वास्तविक जीवन में देश और समाज के लिए योगदान देने की अपील की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की जन्मस्थली पर पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह आयोजन केवल शहीद को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सैनिकों के सम्मान का अवसर है। उन्होंने वीर अब्दुल हमीद के त्याग और शौर्य से युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील की।

धामूपुर के शहीद पार्क में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद

धामूपुर के शहीद पार्क में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद

धामूपुर के शहीद पार्क में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद

धामूपुर के शहीद पार्क में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद

धामूपुर के शहीद पार्क में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें