फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी संग चार ने किया नामांकन

Thu, 28 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगीपर विधान सभा की रिक्त पड़ी सीट के लिए कराये जा रहे उपचुनाव का नामांकन कार्य गुरूवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट स्थित अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में आज चार प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन की वजह से सम्बन्धित क्षेत्र में दिन भर गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन


जंगीपुर विधान सभा की खाली पड़ी सीट के लिए चुनाव कराया जा रहा है। 16 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन का कार्य 22 अप्रैल से चल रहा है। आज दिन में चार उम्मीदवारों की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश के सामने पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने चार सेट में अपना पर्चा दाखिल किया।

इसके अलावा सुहेलदेव पार्टी से ममता ने एक, सत्यदेव ने एक, तथा विजय ने भी एक सेट में अपना नामांकन किया। इस तरह से इस विधान सभा सीट के लिए कराये जा रहे चुनाव में अब तक आधा दर्जन प्रत्याशियों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया है। शुक्रवार को नामांकन का अन्तिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 30 तथा 2 मई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश सिंह के साथ अहमद जमाल जैदी, पंकज दुबे, सैयद इब्रतुल्लाह, शफीक अहमद, रवीकान्त राय आदि उपस्थित थे। नामांकन के समय सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें