फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 45 डिग्री के साथ प्रदेश में पांचवां सबसे गर्म शहर रहा गाजीपुर

विज्ञापन
गर्मी से बचने का एक मात्र उपाय----आसमान से बरसते अंगारों से राहत पाने के लिए शहर के ददरीघाट पर
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गर्मी बढ़ती जा रही है। जनपद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजीपुर प्रदेश में पांचवां सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म प्रायागराज 46.2 डिग्री रहा। इसके अलावा दूसरे नंबर पर झांसी 45.4 और आगरा 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। वहीं हमीरपुर 45.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन

वहीं जिले में 2025 में 22 मई को अधिकतम तापमान 37.1 और 2024 में 33.0 व 2023 में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सुबह आठ बजे से ही मौसम ने अपना तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे समय गुजरता गया, वैसे-वैसे तपिश बढ़ती चली गई। दोपहर तक धूप ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया। इससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया।
दोपहर के समय वही लोग घरों से बाहर निकले, जिनको जरूरी कार्य था। ज्यादातर लोगों ने घरों के अंदर रहना ही मुफीद समझा। जो लोग घरों के बाहर सड़क पर निकलते थे, वह धूप से बचने के लिए पूरे जतन किए थे। इसके बावजूद धूप के कहर से लोग बेहाल रहे। शाम छह बजे के बाद नगर की सड़कों पर रौनक देखने को मिली। धूप खत्म होने के बाद बाजार खरीदारों से गुलजार नजर आया। लेकिन, रात में लोगों की आंखों से नींद गायब थे।
विज्ञापन

दिन भर प्रचंड धूप होने के कारण रात में भी घर तप रहे थे। इसके कारण पंखें व कूलर गर्म हवा फेंक रहे थे। बीच-बीच में बिजली कटौती ने दुश्वारियों को और बढ़ाने का काम किया। वहीं आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद येलो जोन में चल रहा है। इसके कारण मौसम में तल्खी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें