फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार चोरी, 150 घर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर गांव में बिजली के लो वोल्टेज की समस्या से आजिज होकर एक मोहल्ले के लोगों ने बिजली का तार काटकर गायब कर दिया। इससे 150 घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चौधरी राय पट्टी के लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ गहमर थाने में तहरीर देकर की है।
विज्ञापन

गहमर स्थित हनुमान चबूतरा के पास लगे 400 केवीए के ट्रासफार्मर से दो मुहल्ले को बिजली सप्लाई जाती है। जो भैरोराय एवं बाबूराय पट्टी से होते हुए बिजली चौधरी राय मुहल्ले में आती है। आरोप है कि भैरोराय पट्टी के कुछ लोगों द्वारा चौधरी राय और बाबू राय दोनों मुहल्ले के बीच से तकरीबन दस मीटर का तार काटकर चोरी कर लिया गया है। घटना की जानकारी होने पर संबंधित मुहल्लावासियों ने मामले को बिजली विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस और तहसील प्रशासन से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग के एसडीओ और जेई को मोबाइल द्वारा घटना की सूचना दी गई है। जवाब में जांच कराने की बात कहकर फोन काट दिया गया। अब तक कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, साल में दो तीन बार इस तरह की घटना हुई है। बार-बार लोड की स्थिति में ये लोग अपने मुहल्ले के खंभे से तार छुड़ा देते हैं। इस बार तो तार काटकर ले गए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है संबंधित बिजली अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए संबंधित दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें