पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जल्द ही जमानिया में सुविधा संपन्न श्मशान घाट बनाया जाएगा। इसके लिए धन स्वीकृत हो चुका है। जबकि सैलानियों के आने के लिए भी क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।
वह बुधवार को बलुआ घाट पर अपने सम्मान में नागरिकों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि घाट का अभी चालीस प्रतिशत कार्य हुआ है।
साठ प्रतिशत कार्य बाकी है जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। इस घाट पर बोटिंग नाव, घाट के गुम्बद निर्माण के अलावा रोशनी के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके साथ ही श्मशान घाट बनवाया जाएगा। इसके लिए धन स्वीकृत हो चुका है।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि परशुराम की तपोस्थली जमानियां में पक्का गंगा घाट की मांग लगातार की जा रही थी। इस कार्य को पर्यटन मंत्री ने करा कर जनता की भावना का सम्मान किया है।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्त, सभासद विनोद यादव, जाहिद सिद्दीकी, रामायन यादव, दीपक पांडेय, दिनेश जालान, आकाश यादव माल्यार्पण और अंग वस्त्रम प्रदान कर पर्यटन मंत्री को सम्मानित किया।
इस मौकेपर मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, गोपाल जायसवाल, सैनियार खां, पप्पू खां, तौकीर खां, पिंटू सिंह, जितेंद्र वर्मा, दीलीप वर्मा, सतीश, घनश्याम जायसवाल मौजूद रहे।