फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जान पर खेल जाएंगे पर नियम मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सख्ती के बाद भी बेअसर साबित हो रहा है
विज्ञापन

आंकड़े
-204 दिन में हेलमेट न लगाने पर 137 की गई जान
1330 गाड़ियों का 5 दिन में काटा गया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। ज्यादातर मामलों में देखें तो ये जाहिर है कि दो पहिया चालकों को जुर्माना तो मंजूर है, लेकिन यातायात के नियम का पालन करना मंजूर नहीं। यही वजह है कि 204 दिन में 137 लोगों की जान बिना हेलमेट लगाने से गई है। जबकि बात अगर पिछले पांच दिनों की करें तो 1330 लोगों के गाड़ियों का चालान हो चुका है, फिर भी लोग बेपरवाह बने हुए हैं।
जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सख्ती के बाद भी बेअसर साबित हो रहा है। यातायात पुलिस की चेकिंग और जागरूकता अभियान के बावजूद लोग यातायात के नियमों को तोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

नगर के विशेश्वरगंज चौराहा, मिश्र बाजार तिराहा, महुआ बाग चौराहा, लंका, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर बिना हेल्मेट, दो पहिया पर तीन सवारी बेरोकटोक के फर्राटा भर रहे हैं। जबकि जनपद में 17 जुलाई से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, स्थिति में कोई सुधार नहीं है।
क्योंकि हालत यह है कि लोगों को जुर्माना मंजूर है, लेकिन यातायात नियम का पालन करना मंजूर नहीं है। ऐसा इसलिए कि पांच दिन में यातायात पुलिस ने 1130 लोगों की गाड़ियाें का चालान कर इनसे 22 हजार शमन शुल्क वसूला। इसके साथ ही अब तक 12 विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति 810 छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई है। लेकिन, अभी भी लोग यातायात के नियमों को तोड़ते हुए बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

-
किए गए चालान
बिना हेलमेट बाइक चलाने पर- 829
चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने पर- 27
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर- 08
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी यात्रा करने पर- 126
अवैध रूप से वाहन खड़ा करने पर- 53
बिना नंबर प्लेट के वाले चल रहे वाहनों पर-83
-
सड़क दुर्घटना में एक जनवरी से 15 जुलाई तक 123 सड़क दुर्घटनाएं हुई है, जिसमे 137 मौत हुई। वहीं इन मामलों में 112 मुकदमा दर्ज हुआ है। यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-मनीष कुमार त्रिपाठी, यातायात प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें