फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 12 हजार छात्र हैं बगैर आधार के

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने में आ रही प्रमाण पत्रों की मुश्किलें
विज्ञापन

डीबीटी की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा इनको
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनवाने में विभिन्न प्रमाणपत्रों के चलते मुश्किलें सामने आ रही है। नतीजा करीब 12 हजार छात्रों का आधार कार्ड इस कारण अभी नहीं बन सका है। ऐसे में इनको डीबीटी की सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है।
जिले में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। दो लाख 62 हजार 905 पंजीकृत छात्रों में से दो लाख 41 हजार के खाते सत्यापित हो चुके हैं। बच्चों के लिए ड्रेस, जूता-मोजा, बैग खरीदने के लिए पिछले दिनों दो लाख पांच हजार के अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि भेजी गई थी। 9 हजार 698 के आधार खातों से लिंक न होने से उनके खातों में धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। जबकि 12 हजार छात्रों का अभी आधार कार्ड नहीं बन सका है। आधार कार्ड बनाने में कई समस्याएं सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड बनवाने में बच्चों के पास जन्म, निवास एवं जाति प्रमाणपत्र न होने से मुश्किलें आ रही है। उनके अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का जन्म, निवास एवं जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। ताकि जल्द उनके आधार का सत्यापन पूराकर उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा सके।
-हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें