फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सहकारिता विभाग के सदस्यता अभियान का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन परिसर ​स्थित शिवमंदिर के पास उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक म
विज्ञापन
गाजीपुर। उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक बृहस्पतिवार को सिटी रेलवे स्टेशन के परिसर स्थित शिव मंदिर के बाहर हुई। बैठक में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर सहकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान व विभागीय कार्यों के प्रति असहयोग करने का निर्णय लिया गया। अंत में एआर कोआॅपरेटिव विपिन कुमार सिंह को पत्रक सौंपा गया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने कहा कि कैडर सचिवों व बी-पैक्स कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 28 अगस्त व 9 सितंबर को सहकारिता आयुक्त को पत्र भेजा गया था। कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि प्रदेश स्तर पर सभी विभागीय कार्यों के प्रति असहयोग किया जाए। सदस्यता अभियान को लेकर कर्मचारियों पर दबाव डालकर मानसिक उत्पीड़न किया जाएगा तो सभी सचिव व समिति कर्मचारी पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। इस मौके पर श्रीमन सिंह यादव, अजय कुमार पांडेय, अजीत सिंह, शिवनरायण, मंगलेश, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें