फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व सैन्यकर्मी और पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के बडौरा निवासी पूर्व सैन्यकर्मी एवं करोड़ों के ठगी के आरोपी संजय श्रीवास्तव और उसकी पत्नी प्रेमलता पर पुलिस कानूनी शिकंजा कसने में जुट गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन तेज कर दी है। संजय पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करने के बाद अब पति-पत्नी को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ दिनों पहले पुलिस द्वारा भेजी गई गैंगस्टर की पत्रावलियों पर डीएम अविनाश कुमार ने अपनी संस्तुति दी। इसके बाद ये कार्रवाई की गई है। 20 दिन पहले ही करोड़ों के ठगी के आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी संजय श्रीवास्तव के आपराधिक इतिहास को देखते हुए डीएम ने एचएस ( हिस्ट्रीशीटर) की कार्रवाई को मंजूरी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एचएस के तहत पाबंद की कार्रवाई की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 25 हजार के इनामी पूर्व सैन्यकर्मी पर जमीन, मछली के व्यापार करने के बदले करोड़ों की ठगी का आरोप है। पुलिस ने पांच पहले उसे गिरफ्तार किया था। अभी वह जमानत पर बाहर है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक करोड़ों की ठगी के आरोपी पति-पत्नी पर पहला मुकदमा 2023 में दर्ज किया गया था। इसके बाद इसकी फेहरिस्त बढ़ती गई, अब तक दोनों पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पांच सुहवल और एक कोतवाली में दर्ज है। पुलिस अब आरोपी के चल और अचल संम्पत्तियों को खंगालने में जुटी है। सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि करोड़ों की ठगी के आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी और उसकी पत्नी पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश में दबिश जारी है। संजय पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। जल्द ही गिरफ्तार कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें