फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वोटर का सम्मान दिलाएंगे शपथ भी

Sat, 23 Jan 2016 11:58 PM IST
Will administer the oath to respect the new voters
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय  मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम  को समारोहपूर्वक मनाने  की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस अवसर पर नए  मतदाताओं को बैज लगाकर और  मतदाता पहचान पत्र का वितरण कर सम्मानित किया  जाएगा।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता रैली  निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया  जाएगा। इसके साथ ही मतदाताओं  को शपथ भी दिलाई जाएगी।

राष्ट्रीय मतदाता  दिवस पर मतदाताओं को सम्मानित  करने के लिए निर्वाचन कार्यालय में मतदाता  पहचान पत्र एवं बैज उपलब्ध हो गए  हैं।

शनिवार को सहायक जिला निर्वाचन  अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव की  देखरेख में विभागीय कर्मचारियों ने इसका  मिलान किया। मालूम हो कि पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 34324 मतदाता  बढ़े हैं।
विज्ञापन


अब जिले के सभी सात  विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या  1425038 पुरुष एवं 1190468  महिला एवं 99 अन्य सहित कुल 2615605 हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें