फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, फिर पति ने रचाई दूसरी शादी; चार के खिलाफ FIR

Sat, 15 Mar 2025 07:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : गाजीपुर जिले में एक विवाहिता ने पति सहित चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि पति ने दहेज के लिए मारपीट की और फिर दूसरी शादी रचा ली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने पति सहित चार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए बीते 13 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल जंगीपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जंगीपुर थाना के निहाल नगर वार्ड नंबर तीन निवासी निधि देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि 21 मई 2021 को जिला खीरी थाना धरौरा गांव मचनापुर निवासी दिनेश कुशवाहा के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के दौरान पिता ने तीन लाख नकदी, सोने की अंगूठी, चेन और अन्य सामान दिए थे। 

शादी के बाद जब ससुराल पहुंची तो कुछ ही दिन में ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर मारते- पीटते रहे। बीते 30 मई 2023 को दहेज की मांग को लेकर पति दिनेश कुशवाहा, सास सुशाला देवी, ससुर रामलाल कुशवाहा और मोती कुशवाहा मारने-पीटने लगे और घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद मायके आकर माता- पिता को घटना की जानकारी दी। घर के लोग ससुराल पहुंचे और समझाने- बुझाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी। कुछ दिन के बाद पता चला कि पति ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जंगीपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें