फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जर्जर पुलिया का चौड़ीकरण ही जाम का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र के बढनपुरा गांव के पास जर्जर पुलिया की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लंबा जाम लग रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही एंबुलेंस और स्कूूली वाहन जाम में घंटों फंसे रहते हैं। अस्पताल ले जाने देरी की वजह से मरीजों के जान जाने का खतरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन

बढ़नपुरा गांव के पास अंग्रेजी शासनकाल में करीब 100 वर्ष पहले ओकी नदी पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में जर्जर और सकरी पुलिया से एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है। वहीं, जब से पूर्वांचल एक्सप्रेस शुरू कर दिया गया।
तब से पूर्वांचल एक्सप्रेस से होकर रोजाना इस पुलिया से हजारों की संख्या में पंजाब, हरियाणा, बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों को जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसकी वजह से रोजाना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मच्छटी से लोहारपुर गांव तक लगभग छह किमी. का भयंकर जाम लग रहा है। जाम के दौरान इस छह किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को छह से सात घ़ंटे का समय लगना आम बात हो गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, रोजाना तड़के सुबह से देर शाम तक पुलिया के दोनों तरफ वाहनों का इतना भयंकर जाम लगता है कि लोगों को पैदल चलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
इसकी वजह से ग्रामीणों को अपने खेत व खलिहान और रोजमर्रा के काम करने में भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के चौड़ीकरण से इस भयंकर समस्या से लोगों निजात मिलेगा।
मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि एनएचआई पर ज़िला प्रशासन की ओर से काफी दबाव डाला कर पुलिया का चौड़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र शुरू कराने का निवेदन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें