शहीद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार से वाई फाई की सुविधा शुरू की गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. टीएन गुप्ता ने फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
अब महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई करने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस मौके पर प्राचार्य डा. टीएन गुप्ता ने कहा कि ई-लाइब्रेेरी में नौ लाख ई-बुक्स एवं छह हजार जनरल के साथ ही
आर्टिकल्स की सुविधा प्राप्त है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 1700 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा लाभ रिसर्च स्कालरों को प्राप्त होगा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डा. सुशील कुमार पांडेय, डा. राजेश गुप्ता,
सारिका सिंह, अरुण, प्रवेश, डा. आरपी गौतम आदि मौजूद रहे।