फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में देवी दर्शन को दिनभर लगी रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन माता के कात्यायनी स्वरूप का श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही देवी मां के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन शेरावाली का जयकारा गूंजता रहा।
विज्ञापन

शहर के मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, महुआबाग, ददरीघाट, गोराबाजार, रौजा, शीतला माता मंदिर, हमीद सेतु स्थित काली माता मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। नारियल, चुनरी, फल-फूल आदि देवी के चरणों में अर्पित कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। सेवराई संवाददाता के अनुसार मां कामाख्या धाम पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसाद, फूल-माला की खरीदारी कर मां के दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन कर उनसे मंगल की कामना की। कई भक्तों में हवन भी किया। रेवतीपुर स्थित मां भगवती मंदिर में सुबह से ही घंट बजने और जयकारों का सिलसिला शुरू हो गया था। शेरावाली का जयकारा लगाते हुए मंदिर में पहुंचे भक्तों ने शक्ति स्वरूपा की वंदना की। कई श्रद्धालुओं की तरफ से मंदिर में अखंड दीप भी जलाया गया है। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी देवी मंदिर में जिले सहित आसपास के अन्य जिलों के भक्त पहुंचे थे। पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद मां के चरणों में अर्पित कर मनोवांछित फल प्राप्त करने की कामना की। भीड़ के चलते मेले जैसी स्थिति बनी रही। दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता मंदिर पर सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और मां का पूजन-अर्चन किया। इसी तरह बहादुरगंज स्थित मां चंडी, मुहम्मदाबाद तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी, जमलापुर स्थित महाकाली, सैदपुर स्थित मां काली, देवकली चकेरी धाम, बद्धूपुर स्थित मंदिर के साथ ही औड़िहार, जमानिया, मतसा, भांवरकोल, सादात, करंडा, सुहवल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में मां के जयकारे से आसपास का वातावरण देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें