फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जहां अपार का काम लंबित वहां के बीईओ का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यू-डायस पोर्टल के जरिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने में कोताही बरती जा रही है। जिले में सबसे अधिक पेंडेंसी मनिहारी ब्लॉक की 53.25 फीसदी और सबसे कम करंडा ब्लॉक की 32.77 फीसदी है। इसको बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिन ब्लाॅकों में अपार पेंडेंसी 25 दिसंबर तक 30 फीसदी से अधिक होगी उन ब्लाॅकों के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। अपार आईडी न बनाने पर लापरवाह विद्यालय चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसा जाने लगा है। प्राइवेट स्कूलों की प्रगति ज्यादा खराब है। अपार आईडी बनाने में रुचि न लेने के कारण निजी विद्यालयों की प्रगति बहुत कम है। ब्लॉक स्तर से प्राइवेट स्कूलों को नोटिस दिया जा रहा है। जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2266 है जिनमें पढ़ने वाले 46.84 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी नहीं बन सकी है। आधार कार्ड न बनने और आधार कार्ड में त्रुटियों की वजह से भी दिक्कतें आ रही हैं जिसके लिए शिक्षक और अभिभावक दौड़ लगा रहे हैं। जिले में सबसे कम 32.77 फीसदी करंडा ब्लॉक की है जबकि सबसे अधिक मनिहारी ब्लॉक की 53.67 है। इसके अलावा भदौरा 45.79, भांवरकोल 46.2, बिरनो 51.45, देवकली 46.46, सदर 48.42, कासिमाबाद 52.21, मरदह 48.41, मुहम्मदाबाद 47, नगर क्षेत्र 43.18, रेवतीपुर 44.61, सादात 44.86, सैदपुर 36.16, जखनिया में 50.09 और जमानिया ब्लाक में 48.42 फीसदी अपार आइडी जेनरेट करने की पेंडेंसी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अपार आईडी की प्रगति जानने के लिए विद्यालय वार समीक्षा हो रही है। जिस विकासखंड में 25 दिसंबर तक पेंडेंसी 30 फीसदी से अधिक होगी उस ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन बाधित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें