फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मकान के दूसरे तल पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका

विज्ञापन
शहर के नवाबगंज मोहल्ला स्थित मकान के दूसरे तल पर लगी आग। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार की देर शाम एक मकान के दूसरे तल पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और रह-रहकर विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं। पीड़ित व नवाबगंज निवासी विश्वनाथ सेठ ने बताया कि मकान में शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच दूसरे तल पर आग लग गई। बताया कि इसी तल पर फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था, जहां शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। शुरुआत में लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटें तेज हो गईं और घर के बाहर तक दिखाई देने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस बीच शहरी क्षेत्र में सीवर पाइप लाइन के कारण सड़कों की खुदाई होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घर के अंदर रखे गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला। सीएफओ भारतेंदु जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें