फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शहरी हुए परेशान तो गांवों में आई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश, हालांकि दिन में निकली धूप ने उमस बढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की सुबह कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। नगरीय क्षेत्रों में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा उठानी पड़ी, वहीं बारिश से खेती-किसानी ने तेजी पकड़ ली है। हालांकि दिन में धूप निकलने से उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी।
शुक्रवार को दिनभर आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हुई। इसके चलते शाम को मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद शनिवार की सुबह छह बजे बारिश शुरू हुई और लगभग नौ बजे तक करीब तीन घंटे तक लगातार हुई।
विज्ञापन

कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश की वजह से नगरीय क्षेत्र में कई जगहों पर पानी लग जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अच्छी बारिश से खेती किसानी को काफी लाभ मिला है। मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने से धान की रोपाई के लिए किसानों को ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ रहा था।
शनिवार को हुई बारिश से धान की रोपाई में तेजी आ गई है। इस वर्षा से बाजरा, अरहर की बुआई भी शुरू हो गई है। वर्षा से सब्जी की बुआई भी तेजी से की जा रही है। प्रगतिशील किसान राजेश राय ने बताया कि इस वर्षा से परवल को छोड़कर हर प्रकार की खेती को फायदा पहुंचा है।
बारिश के बाद धूप निकल जाने से परवल की फसल को अवश्य नुकसान पहुंचा है। वर्षा से धान, बाजरा, अरहर की खेती के अलावा सब्जी में लौकी, तोरई, भिंडी, नेनुआ, करैला, कोहड़ा, खीरा, लतरा आदि की बुआई शुरू हो गई है। इस वर्षा से जहां हर प्रकार की फसल को लाभ मिला है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव से नगर के यूसुफपुर बाजार, मशीनरी रोड, शाहनिंदा, नोनियापुरा आदि मुहल्लों में पानी लग जाने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें