आज से बच्चों की खिलखिलाहट से गुलजार होंगे परिषदीय विद्यालय
अमर उजाला पड़ताल
-
कठिन है विद्यालय पहुंचने की डगर, आज से पढ़ने जाएंगे नौनिहाल
-कहीं घास-फूस तो कहीं स्कूल परिसर में जलभराव,नहीं हुई साफ-सफाई
-बच्चे ही नहीं अध्यापक और अध्यापिकाएं भी होंगी समस्या से दो-चार
इंट्रो
गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से परिषदीय विद्यालय गुलजार हो जाएंगे। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया था विद्यालय खुलने के पहले साफ-सफाई सुनिश्चित करा ली जाए। लेकिन इस आदेश का असर नहीं दिखाई दे रहा है। विद्यालयों की व्यवस्था की रविवार को अमर उजाला ने पड़ताल किया तो विद्यालयों परिसर में कहीं घास-फूस तो कहीं बारिश का पानी भरा दिखा। कुछ विद्यालयों को छोड़ दे तो किसी में अभी तक साफ-सफाई नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों की कौन कहे अध्यापक और अध्यापिकाओं को भी समस्या से दो-चार होना पड़ेगा।
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सोमवार को जब छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे तो स्कूलों में बने तालाब और घास फूस उनका स्वागत करेंगे। ये हम नहीं कहते बल्कि स्कूलों के मौजूदा हालात ऐसे ही हैं। शहर स्थित कंपोजिट विद्यालय विशेश् रगंज के परिसर में बारिश में पानी लगा हुआ है। मुहम्मदाबाद मेें नगर के प्राथमिक विद्यालय एवं सीनियर बेसिक विद्यालय में जाने वाले रास्ते में जल भराव में बच्चों को आने-जाने में परेशानी होगी।
भीमापार प्राथमिक विद्यालय मंगारी, कंपोजिट विद्यालय पचरुखवा, प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय हुरमुजपुर, प्राथमिक विद्यालय भिखईपुर के परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ है। वहीं भांवरकोल ब्लॉक संसाधन केंद्र, कंपोजिट विद्यालय भांवरकोल, प्राथमिक विद्यालय अजयीपुर में जलजमाव और कीचड़ से विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जमानिया प्राथमिक विद्यालय देवरिया खास, प्राथमिक विद्यालय चकमेदिनी नंबर एक, कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर सहित कई सरकारी विद्यालयों तक जाने के रास्ते सहित विद्यालय परिसर में पानी लगा हुआ है। इसी तरह मरदह में इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय मरदह, कंपोजिट विद्यालय नोनरा, प्राथमिक विद्यालय सिंगेरा, कंपोजिट विद्यालय बेलसड़ी, प्राथमिक विद्यालय गेहुड़ी, प्राथमिक विद्यालय खजूरगांव एवं मठिया, प्राथमिक विद्यालय चुरामनपुर, प्राथमिक विद्यालय नारंगपुर, प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद, प्राथमिक विद्यालय बदलिया, कंपोजिट विद्यालय तरौटी आदि विद्यालयों के परिसर में कहीं ज्यादा तो कहीं कहीं कम बरसात के पानी से जलजमाव है। कुछ जगहों पर घास-फूस जमी है।
प्रत्येक शिक्षक को 50-50 बच्चों का दाखिला कराने का लक्ष्य
गाजीपुर। विद्यालयों का संचालन शुरू करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने का फरमान जारी किया गया है। इस सत्र में विभाग की ओर से प्रत्येक शिक्षक को 50-50 बच्चों का दाखिला कराने का लक्ष्य दिया गया है। यही नहीं नामांकन के सापेक्ष 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी।
-
एक नजर में स्कूल
कुल परिषदीय विद्यालय-2269
प्राथमिक विद्यालय-1468
उच्च प्राथमिक विद्यालय-352
कंपोजिट विद्यालय-449
-
अनिवार्य रूप दो-तीन दिन के अंदर सभी विद्यालयों में साफ-सफाई कराई जाएगी। मैदान में उगे घास-फूस को भी साफ कराया जाएगा। जहां जरूरत होगी वहां घास-फूस को साफ कराने के लिए पानी में दवा डलवाकर साफ कराया जाएगा। पूरी कोशिश होगी की बारिश का पानी मैदान में न रहे।
- हेमंत राव, बीएसए