फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धरम्मरपुर गांव के पास टूटी नहर, चार गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की सक्रियता से बंद हुआ देवकली पंप कैनाल
देर शाम गांवों से पानी उतरने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। देवकली पंप कैनाल की मुख्य शाखा की दीवार सैदपुर तहसील क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव के पास शनिवार को टूट गई। नहर का पानी धरम्मरपुर, बंतरिया सहित आस-पास के गांव में घुस गया। देखते ही देखते चार गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर देवकली पंप कैनाल को बंद कराया गया। शनिवार की देर शाम तक गांव में पानी कम होने उतरने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सैदपुर क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव के पास से सैदपुर गंगा किनारे स्थित देवकली पंप कैनाल की मुख्य शाखा गुजरती है। इसकी चौड़ाई लगभग 70 फीट है। इसमें सात फुट ऊंचे भराव के साथ पानी गुजरता है। इसे कुछ दिनों पूर्व धान की रोपाई आदि के लिए चलाया गया था।
शुक्रवार देर शाम नहर के सातों पंपों को पूरी क्षमता से चालू कर दिया गया था। इसके चलते धरम्मरपुर गांव के पास तेज आवाज के साथ नहर की दीवार का 30 फुट चौड़ा हिस्सा टूट गया। इसके बाद नहर का पानी गांव में घुसने लगा देखते ही देखते गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के गांव में हड़कंप मच गया। पानी लोगों के घरों और पशु आश्रालयों में घुसने लगा। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। रात के समय ही ग्रामीण कम ऊंचाई वाले घरों का सामान निकालने लगे। पशुओं को सुरक्षित ऊंचे स्थान पर बांधा जाने लगा। जानकारी होने पर धरम्मरपुर गांव ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने इसकी सूचना तत्काल कैनाल पंप के ऑपरेटरों को दिया। इसके बाद पंप कैनाल को बंद कर दिया गया। पानी घटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें