फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झपकी आने से गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक चालक विपिन कुमार यादव की फाइल फोटो। स्रोत.. परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना के बड़ौरा चट्टी के पास शनिवार की भोर में चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक विपिन कुमार यादव (25) की मौत हो गई। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि भांवरकोल थाना के घरजूड़ी गांव निवासी मंगरू यादव ने बताया कि बेटा विपिन कुमार यादव दूसरे का ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर जीविकापार्जन करते थे। अल सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर महुआरी एक ईंट भट्ठे पर ईंट लेने जा रहे थे। वह कठवामोड़ से कासिमाबाद मार्ग पर जा रहे थे। बड़ौरा चट्टी पर झपकी आने से अचानक ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। विपिन यादव कूदकर भागना चाहे, लेकिन उसनकी दबकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कठवामोड़ चौकी की पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया और घटना की सूचना परिजनों को दी। माता लालसा देवी के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मृतक के दरवाजे पर जुट गई। नोनहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें