फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरियों में ही अंकुरित हो रहा गेहूं, सड़न से उठ रही दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बेमौसम बरासत में भीगी बोरियों में गेहूं अंकुरित होना शुरु हो गया है। सड़न से उठ रही दुर्गंध से केंद्र पर आए किसानों को रुकना भी मुश्किल हो गया है। केंद्र के जिम्मेदार अचानक वर्षा आने के कारण भीगने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वहीं करीब एक सप्ताह से करीब दो दर्जन किसान ट्रैक्टर-ट्राली पर अनाज लादकर क्रय केंद्र पर खड़े हैं और अपने अनाज की तौल कराने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शासन ने गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर अच्छी खरीद होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दुर्व्यवस्थाओं के चलते किसानों का अनाज अभी तक खरीदा नहीं जा सका है। यही नहीं जिन किसानों से अनाज की खरीदारी हो गई है। उसका उठान नहीं होने से केंद्रों के परिसर में गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। कुछ इसी तरह की दशा लखनचंदपुर गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र की है। यहां गोदाम जहां गेहूं की बोरियों से ठसाठस भरी पड़ी है। वहीं परिसर में रखी गेहूं की बोरियां खुले आसमान के नीचे रखी हुई है। ऐसे में बेमौसम हुए बरसात के चलते करीब 300 बोरियां जहां भीग गई। वहीं उन्हें भीगे अनाज को बचाने का प्रयास नहीं किए जाने पर अब बोरियों में ही अनाज अंकुरित हो रहा है। सड़न एवं दुर्गंध से किसानों का केंद्र पर रुकना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें