फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गेहूं खरीद धीमी, डेढ़ महीने में दो फीसदी ही खरीद पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
73 में 72 केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं, 409 में 390 किसानों को भुगतान प्राप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद जोर नहीं पकड़ पा रही है। करीब डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक 1711 मीट्रिक टन से कुछ ज्यादा की खरीद की जा सकी है। यह लक्ष्य की तुलना में महज दो प्रतिशत से कुछ ज्यादा है। इस दयनीय स्थिति के पीछे बाजार भाव को कारण बताया जा रहा है।
शासन की ओर से जिले को इस वर्ष 83 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसमें खाद्य विभाग को 24 हजार, पीसीएफ एवं यूपीपीसीयू को 21 हजार-21 हजार, मंडी समिति को 5500, यूपीएसएस को 10 हजार तथा भारतीय खाद्य निगम को 1500 एमटी का लक्ष्य दिया गया। इसके लिए इन संस्थाओं के 73 क्रय केंद्र खोले गए। इनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ 19, यूपीपीसीयू 20, मंडी समिति चार, यूपीएसएस नौ तथा भारतीय खाद्य निगम के चार केंद्र खोले गए।
विज्ञापन

खरीद के लिए पहली अप्रैल से 15 जून तक की अवधि निर्धारित की गई है। 18 मई तक महज 2.06 प्रतिशत यानी 1711.571 एमटी गेहूं की खरीद हुई है। यह 409 किसानों से खरीदा गया है। इसमें 390 किसानों को भुगतान प्राप्त हो गया है। बीते वर्ष अब तक 9715 एमटी की खरीद हुई थी। यह कुल लक्ष्य का 11 प्रतिशत था। गेहूं की खरीद में तेजी लाने के लिए विभाग की तरफ से किसानों से संपर्क कर मोबाइल पर्चेज के माध्यम से खरीद का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कवायद रंग लाती नहीं दिख रही है।
सुहवल संवाददाता के अनुसार दस हजार कुंतल के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 20 किसानों से 1218 कुंतल ही खरीद की जा सकी है। बताया गया है कि निजी मंडियों एवं आढ़तों में सरकार के समर्थन मूल्य से काफी अधिक दर पर गेहूं की खरीद होने से किसान सरकारी केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं। साथ ही निजी खरीदार किसानों को नकद भुगतान भी कर रहे हैं। अब तक जिन किसानों से खरीद हुई है, सभी का भुगतान किया जा चुका है। एसएमआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बाजारों में समर्थन मूल्य से अधिक पर खरीद होने से किसान केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं।
0000
इनसेट
सात तहसील के 3777 किसानों ने कराया पंजीकरण
गाजीपुर। जिले की सात तहसीलों के 3777 किसानों की तरफ से अब तक पंजीकरण कराया गया है। इसमें जखनिया तहसील के 422, सैदपुर 293, गाजीपुर 437 तथा मुहम्मदाबाद के 483 किसान हैं। इसके अलावा जमानिया के 724, कासिमाबाद 667 तथा सेवराई तहसील क्षेत्र के 751 किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

0000
0000 कोट 0000
जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं के उत्पादन एवं गुणवत्ता पर खराब प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही बाजार भाव लगातार समर्थन मूल्य से अच्छा बना हुआ है। बाजार भाव बढ़ने की उम्मीद के चलते कुछ किसानों की तरफ से अभी इसकी बिक्री में रुचि नहीं दिखाई जा रही है।- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें