फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भी दमदारी से परचम लहराया है। जिले के कुल सोलह ब्लाक प्रमुखों में से पार्टी ने 11 जगहों पर कब्जा जमाया है। पार्टी के सभी नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बारी-बारी से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि चुनाव में सफलता पार्टी की नीतियों तथा सिद्धांतों की जीत है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आज का दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान एवं गर्व का दिन है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के महामनीषियों पंडित दीनदयाल एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए जिले के पंचायतों का विकास हमारे चयनित जनप्रतिनिधि करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, शशिपाल सिंह उर्फ घूरा सिंह, योगेंद्र सिंह, संतोष यादव, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अनिल पांडेय, राजदेव यादव, मुरली कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, गोपाल राय, सुनील यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें