फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हैंडबॉल खिलाड़ी सिद्धू का स्वागत

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में गाजियाबाद पैंथर्स टीम का प्रतिनिधित्व कर ताड़ीघाट पहुंचे सिद्
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट गांव के खिलाड़ी सिद्धू सिंह की टीम ने उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में कांस्य पदक जीता है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इस लीग में उन्होंने गाजियाबाद पैंथर्स टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम ने नोएडा ब्लास्टर्स को 27-23 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। रविवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर ग्रामीणों ने सिद्धू सिंह का स्वागत किया। वह इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। इनमें सीनियर नेशनल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, जूनियर नेशनल और ऑल इंडिया फेडरेशन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में स्पोर्ट्स हॉस्टल अमेठी से अपने खेल की शुरुआत की थी और वर्तमान में वाराणसी स्थित एक एकेडमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वह वर्तमान में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने खेल गुरु कमलेश सिंह, मित्रों और परिवार के सहयोग को दिया। उनके पिता उत्तम सिंह किसान हैं और माता गृहिणी हैं। स्वागत समारोह में दीपक सिंह, मृत्युंजय सिंह, रितुंजय, मनीष प्रताप, मानस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें