फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के साथ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे जहां मौसम खुशगवार हो गया वहीं कई जगह सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों के साथ ही आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से उमस एवं गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार को दिन में अचानक मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरु हो गई। तेज बारिश का सिलसिला करीब आधा घंटे तक बना रहा। बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया तो लोगों को उमस और गर्मी से राहत भी मिली। बरसात से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव एवं कीचड से लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। हालांकि देर रात तक रुक-रुक कर रिमझिम बरसात का सिलसिला जारी रहा। ऐसे में बरसात से किसान फसलों के बरबाद होने से चिंतित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें