फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित रूप से कराई जा रही साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद के कार्यालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संवेदीकरण बैठक आयोजित हुई। जिसमें इलाकों में साफ-सफाई को लेकर चर्चा की गई।अध्यक्षता करते हुए परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि पालिका परिषद की ओर से 25 वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पहले की अपेक्षा संचारी रोगों में बहुत कमी आई है। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए माइक्रोप्लान के आधार पर (पहली जुलाई से 31 जुलाई तक) अभियान चलाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर अजय ने शासन के निर्देशों को पढ़कर सुनाया एवं इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में निर्गुण दास केशरी, समरेंद्र सिंह, अमरनाथ दुबे, अनिल वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, सुशील वर्मा, रूपक तिवारी, गोपाल वर्मा, सोमेश मोहन राय, शहबान अली, कमलेश बिंद, परवेज अहमद आदि के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें