फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुआ जलभराव, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ताउते चक्रवात का असर बृहस्पतिवार को भी बना रहा। दिनभर टपर टुपुर का दौर चलता रहा। बारिश ने जहां लोगों को बेहाल किए रखा वहीं गर्मी से राहत भी दी। कई जगहों पर सड़कों पर जलजभराव से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जबकि फसलों के साथ ही भट्ठों पर रखे कच्चे ईंटों का भी नुकसान हुआ। मंगलवार की शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। बुधवार की शाम एक बार फिर आसमान में बादल आ डटे। रात नौ बजे के बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश का जो सिलसिला शुरु हुआ वह पूरी रात और दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिन भर चलता रहा। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश पूरे दिन होती रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कर्फ्यू के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही पहले से ही कम थी। ऐसे में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। कई जगहों पर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी। बारिश से शहर के रौजा, विकास भवन चौराहा से पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क के साथ ही कुछ अन्य सड़कों पर पानी लग गया। जमानिया : बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव रहा और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। नगर पालिका के सामने से लेकर कस्बा बाजार पोस्ट ऑफिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील आदि जगहों पर जलजमाव हो गया। देवीदयाल मार्ग पर नाले से निकली मिट्टी की फिसलन भी परेशानी का सबब बनी रही। मरदह : महाहर धाम मार्ग पर पोस्ट आफिस के सामने सड़क जलमग्न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। नंदगंज : जच्चा-बच्चा केंद्र के परिसर में पानी लग गया। सेवराई तहसील एवं करंडा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बारिश का पानी लगने से लोगों को आवागमन में असुविधा हुई। दिन भर कुछ स्थानों पर रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया। मुहम्मदाबाद : तेज हवा और चमक-गरज के साथ बारिश होने से कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगरपालिका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। ऐसे ही जिले के कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें