फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन आसमान में छाई रही बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सर्द हवा के साथ ठंड का असर तेज हो चला है। मंगलवार को भी आसमान बादलों से पटा रहा। शाम को सर्द हवा से ठंड और गलन तेज हो गई। जनपद का तापमान अधिकतम 24 एवं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सेवराई तहसील में बादलों से साथ हल्की बारिश भी हुई। उधर, मौसम में परिवर्तन और बादलों के छाने से सरसो के पौध में लाही लगने की संभावना से किसान चिंतित हैं। जमानिया : तहसील क्षेत्र में मंगलवार को बादल छाए रहे और धुंध भी रही। जिससे लोग सड़क पर आम दिनों के सापेक्ष कम दिखाई दिए। पारा अचानक कम होने से ठंड बढ़ी तो लोग घरों में दुबक गए। कासिमाबाद : तहसील में मंगलवार को मौसम में बदली छाई थी। बादल की वजह से ठंड में गिरावट देखने को मिली। बादल लगने से सरसों की फसलों में लाही लगने की संभावना से किसानों में चिंता है। सेवराई तहसील क्षेत्र में बादलों का पहरा रहा और दोपहर बाद मौसम ने करवट ली तथा हल्की बारिश भी हुई। सर्द मौसम और ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें