गहमर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए जमानिया विधायक को पत्रक सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। कोरोना के नाम पर गहमर रेलवे स्टेशन पर खत्म किए जा रहे ट्रेनों के ठहराव से नाराज गहमर वासियों की तरफ से अखंड गहमरी ने सोमवार को जमानिया की विधायक सुनीता सिंह को पत्रक सौंपा। ट्रेनों के ठहराव के लिए हर संभव प्रयास की मांग किया। पत्रक में कहा गया है कि अगर रेल प्रशासन ने हमारी मांग छह जनवरी तक नहीं मानी तो हम 10 जनवरी से उसके खिलाफ क्रमिक धरना पर बैठ जाएंगे। पत्रक पर विधायक ने कहा कि वह रेल अधिकारियों से मिलकर सैनिकों के गांव की इस समस्या से अवगत कराएंगी। इस मौके पर सुधीर सिंह, योगेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, मनीष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मारकंडेय सिंह, अभिषेक सिंह, चंदन, अनिल सिंह, सत्यदेव सिंह आदि मौजूद थे।