फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी और बारिश से फिर बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में शनिवार की देर रात आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई शहर की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं और जगह-जगह पानी भर गया। ऐसे में हालात बदतर हो गए। कीचड़ से लोग आने-जाने को मजबूर रहे। वहीं, जगह-जगह वाहन फंस गए। शनिवार की रात दस बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। ठंडी हवाओं के झोंके चलने लगे और आसमान में बिजली चमकने लगी। कुछ देर बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ देर बाद आंधी चलने लगी और तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण नगर की जर्जर सड़कों पर कीचड़ पसर गया। इसके कारण अगले दिन नगर की सड़कों पर पैदल चलना तक दुश्वार हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे जनपद में दो मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार की रात में हवा 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि रविवार को पूर्वी हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

बारिश को यदि खेती-किसानी के नजरिए से देखा जाए तो यह अलग-अलग फसलों के लिहाज से मिश्रित परिणाम देने वाली है। गेहूं-जौ के लिए बारिश फायदेमंद है। वहीं सरसो, अरहर और फूल वाली फसलों के लिए यह नुकसानदायक है। जबकि फल वाले फसलों के लिए यह लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें