फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे मुद्दा परिवार को मिलेगा न्याय : एमएलसी

विज्ञापन
दुबैठा गांव में मृतक सूर्य प्रताप के पिता ऋषि देव सिंह से मुलाकात कर सांत्वना देते एमएससी विशाल
विज्ञापन
औड़िहार। वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े हुए सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड के दूसरे दिन मृतक के पैतृक आवास ग्राम दुबैइठा में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, डीएम अविनाश कुमार, एसपी डॉ. इराज राजा समेत सैदपुर एसडीएम रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जनपद के दुबैइठा निवासी ऋषि देव सिंह के इकलौते पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के घर पहुंच कर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया और कहा कि दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
वाराणसी के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े आरोपी मंजीत चौहान ने गोली मारकर सूर्य प्रताप की हत्या कर दी थी। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके साथी अनुज की तलाश जारी है। छात्रों का आरोप है कि मंजीत चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन

सूर्या पिछले 10 दिनों से चिकन पॉक्स के कारण घर में था, लेकिन प्रिंसिपल के बुलाने पर ही वह कॉलेज आया था। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी व एसडीएम ने परिवार को सांत्वना दी।
आरोपी का हो एनकाउंटर...कहकर फफक पड़ी सूर्य प्रताप की मां

औड़िहार। सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड के बाद उनके पैतृक गांव दुबईठा में मातम पसरा हुआ है। गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। सूर्य प्रताप की मां किरण सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, चाचा सतीश सिंह, जो दिल्ली में रहते हैं, घटना की जानकारी मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए।
सूर्य प्रताप की मां किरण सिंह ने प्रशासन से मांग किया है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर किया जाए, तभी उन्हें न्याय मिलेगा। यह कहते ही वह फफक-फफक कर रो पड़ीं। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में कॉलेज के प्रिंसिपल भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के अनुसार प्रिंसिपल ने फोन कर सूर्य प्रताप को अपने कार्यालय बुलाया था। वहां दोनों पक्षों को समझाने के बजाय केवल सूर्य प्रताप को डांटा और अपमानित किया गया। उनका कहना है कि जब आरोपी मंजीत चौहान वारदात को अंजाम दे रहा था, तब भी प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप नहीं किया। ऐसे में उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, पिता ऋषि देव सिंह ने कहा कि उनके बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार या पड़ोस में किसी भी कार्यक्रम में सूर्य प्रताप जरूर शामिल होता था। वहीं, दादी मालती सिंह की हालत भी बेहद खराब है और वह बेसुध हैं। गांव के निवासी तेज तिवारी ने बताया कि सूर्य प्रताप बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव का था। वह जब भी गांव आता, सभी से मिलकर जाता था। पिछले वर्ष होली पर भी वह घर आया था और सभी से मिला था।

गौरतलब है कि 20 मार्च को वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में आरोपी मंजीत चौहान ने सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों ही छात्र कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें