फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सामंजस्य बनाकर चुनाव में लग जाना है : आरपी कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार l विधानसभा क्षेत्र सैदपुर के बूथ लेवल भाजपा कार्यकर्ताओं तथा कोर कमेटी की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई l पार्टी के लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर के चुनाव प्रभारी आरपी कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बनाकर बिना किसी राग द्वेष के चुनाव में लग जाना और हर हालत में कामयाबी हासिल करना हैं l सैदपुर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी प्रभारी शालिनी यादव, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने कहा कि हम पहले चुनाव से दूनी शक्ति में पार्टी के लिए कार्य करेंगे और मतदाताओं को बूथ पर ले जाने के साथ ही सम्यक दृष्टिकोण बनाकर कार्य करेंगे l इस मौके पर पार्टी के विधानसभा संयोजक नरेंद्र पाठक, ओंकार मिश्रा शैलेंद्र प्रताप शैलू, पंकज सिंह, आशु दुबे, विकास बरनवाल, मारकंडे चौहान, प्रवीण त्रिपाठी, संतोष चौहान, संतोष भारद्वाज, पूनम मौर्या, सुभाष सोनकर आदि उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें