गाजीपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस चुनाव में पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निर्धारण कर लिया गया है। शहर के छह विभिन्न स्थानों से विधानसभावार पार्टियां रवाना होगी।
लोकसभा चुनाव के तहत जिले में पहली जून को मतदान कराया जाएगा। सातवें चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में कश्मकश दिखाई देने लगी है। वहीं इसको सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने लगी है। आगामी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निर्धारण कर लिया गया है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए छह स्थानों से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी।
कहां से रवाना होगी किस विस क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां
जखनिया-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)
सैदपुर-गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज
गाजीपुर-आरटीआई स्थित न्यू स्टेडियम ग्राउंड
जंगीपुर-आरटीआई स्थित न्यू स्टेडियम ग्राउंड
जहूराबाद-स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय
मुहम्मदाबाद-लंका स्थित रामलीला मैदान
जमानिया-राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज