भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह मंगलवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमें ऐसी वैचारिक एवं संगठनात्मक विरासत प्रदान की है, इसके आधार पर हम सभी राष्ट्रहित में एक साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गाजीपुर के सांसद रहे मनोज सिन्हा के कार्यों की सराहना की। कहा कि उन्होंने गाजीपुर को ऐसा विकास दिया, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातों सीटों पर भाजपा की विजय का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत की प्रशासक सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बृजेंद्र राय, अभिनव सिन्हा, भोनू सोनकर, राजकुमार गौतम, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने और आभार जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने व्यक्त किया।