फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशपुरी-मिश्रवलिया पर जलजमाव से खराब हो रही सड़क

विज्ञापन
शहर के कैलाशपुरी-मिश्रवलिया मार्ग की बदहाल दशा। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के रौजा इलाके में स्थित कैलाशपुरी-मिश्रवलिया मार्ग की हालत दयनीय है। इस सड़क पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलभराव के चलते यह सड़क खराब होने लगी है। ऐसे में लोगों को सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

लगातार पानी भरने के कारण सड़क पर गड्ढे होने लगे हैं। सड़क पर पानी लगने और फिसलन के चलते आवागमन करना मुश्किल है। पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण कार्य हुआ था। तब नाली नहीं बनवाई गई। जल निकास नहीं होने से सड़क पर जलभराव होने लगा। लोगों का कहना है कि सड़क और नाली बनवाने के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन से कहा गया, लेकिन इस पर कोई काम आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में कालोनी में लोगों ने अच्छे मकान का निर्माण तो करा लिया लेकिन सड़क और नाली की समस्या होने से घर से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें