फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के परिसर में लगा बारिश का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों लगातार बारिश होने से विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के परिसर में पानी लग गया। इसके चलते बच्चे ही नहीं शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वर्षा के काऱण मिड-डे-मील नहीं बन सका।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार सोमवार की रात मंगलवार को दिन में 11 बजे तक हुई बारिश से सैदपुर शिक्षा क्षेत्र के कई विद्यालयों में पानी लग गया। रसोई घरों में जलजमाव के काऱण मिड-डे-मील का संचालन कठिन हो गया। प्राथमिक विद्यालय अमेंदा, ददरा, भुवरपुर, दिनौरा, पोखरा, भद्रसेन, डहरा कला, हसनपुर, शरीकपुर, महिबुल्लाचक, तरवनिया, सैदपुर प्रथम, सैदपुर तृतीय विद्यालय का परिसर पानी से लबालब रहा। इन विद्यालयों में रसोई घऱ से अलग कमरे में मध्यान्ह भोजन वनवाया गया। कई स्थानों पर वर्षा के काऱण मिड-डे मील नहीं बन सका। दुबिहा संवाददाता के अनुसार, बाराचवर विकासखंड के कई प्राथमिक विद्यालयों में बरसात के पानी की निकासी का समुचित प्रबंध न होने के चलते पूरे परिसर में पानी लगा हुआ है। इससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है। प्रावि लठ्ठूडीह के परिसर में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल भी है। इसमें घुटने भर पानी लगा है। प्रावि करकटपुर, प्रावि अतौली, सद्दोपुर, प्रावि जुगुनू मुबारकपुर, प्रावि मिश्रपुरा, प्रावि इंदलपुर, प्रावि भाटसराय, प्रावि गोविंदपुर, प्रावि अमवा सिंह, प्रावि केरारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़राव आदि प्राथमिक विद्यालयों में बरसात का पानी लगा हुआ है। परिसर में पानी लगने की वजह से बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। अगर जल्द इन बिद्यालयों से पानी की निकासी नहीं कराई गई तो बच्चों की पढ़ाई खराब हो सकती है। बाराचवर के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा ने बताया कि जहां भी पानी लगा है, वहां के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित ग्राम प्रधान से मिलकर पानी निकासी की तुरंत व्यवस्था कराकर पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें