फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार बारिश से हर ओर लगा पानी

Fri, 01 Sep 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
उधरनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन का गिरा छत।
विज्ञापन
जिले में झमाझम बारिश से कई सरकारी कार्यालय से लेकर नगर के कई वार्ड झील में तब्दील हो गए हैं। शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक झमाझम बारिश के बाद नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह चारों तरफ जलजमाव ही दिखाई पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हालांकि जिला प्रशासन जलभराव से अभी तक बेखबर है। नगरीय क्षेत्र में भी जल निकासी के लिए कोई पहल नहीं की गई है। उधर, जलभराव लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। कई हिस्सों में महीनों पानी जमा रहने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ता है।

शहर के गौतम बुधनगर कॉलोनी,  सहकारी कॉलोनी, बड़ी बाग बाईपास, रौजा आदि इलाके में बारिश होने के बाद पानी जमा हो गया है। नगर के निचले हिस्से में जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए ठोस पहल जब तक नहीं की जाएगी। तब तक लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


कई सरकारी कार्यालयों में भी शुक्रवार को झील का नजारा देखने को मिला। झमाझम बारिश के कारण जिला पूर्ति कार्यालय परिसर, जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर सहित कई सरकारी स्कूलों में बारिश के बाद जलभराव की समस्या देखी गई। कई मुहल्लों में वर्षा का पानी प्रवेश करने से लोग अपने घरों से पानी निकालने की व्यवस्था में जुट गए हैं।

यही हाल ग्रामीण इलाकों को है। पगडंडी से लेकर खेतों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। जमानिया, सैदपुर, मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में जमकर पानी बरसा। बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं जलजमाव से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक गुरुवार की रात शुरू हुई तेज बारिश दूसरे दिन में भी जारी रही। भादो की इस वर्षा से धान की फसल को जहां लाभ मिला है, वहीं नगर में जगह जगह जलजमाव से जनजीवन थम सा गया है। सड़क पर आवागमन न के बराबर रहा। वाहन स्टैंडों पर दोपहर तक यात्रियों का अता-पता तक नहीं था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें