फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निःशक्तों की राह हुई आसान

Wed, 08 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाले निःशक्तों को किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। निःशक्त यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन को बैट्री चालित वाहन मुहैया करा दिया। अब ट्रेन से उतरकर निःशक्त यात्री आसानी से इस सुविधा का लाभ उठाकर बाहर दूसरे साधनों तक जा सकेंगे।
विज्ञापन



रेलवे की तरफ से जिले में कई विकास कार्य कराए जाने हैं। सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके तहत प्लेटफार्मो का विस्तारीकरण और वीआईपी लांज का निर्माण चल रहा है। जल्द ही स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए दोनों प्लेटफार्मों पर वाटर कूलर के साथ वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में स्टेशन पर आने वाले विकलांग यात्रियों के लिए बैट्री चालित वाहन भी मुहैया करा दिया गया है।



निःशक्तों के लिए ऐसी सुविधा आसपास के अन्य स्टेशनों पर नहीं है। वाहन में एक साथ तीन से चार निशक्त एक साथ बैठकर आसानी से स्टेशन परिसर के बाहर आ सकते हैं। उन्हें इसकी सुविधा के लिए कोई धनराशि विभाग को नहीं देनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें