फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अन्य मरीजों से खाली करवाया वार्ड, लगी मच्छरदानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों का चल रहा उपचार
विज्ञापन

प्राचार्य ने खुद संभाली कमान, लगातार अस्पताल में कर रहे भ्रमण
रात के समय वार्डों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य पर रखी जा रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में वर्तमान समय में दो मरीज भर्ती हैं। इनके बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई है, जिससे बीमारी का प्रसार अन्य मरीजों में नहीं हो सके।
इधर प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने खुद ही कमान संभाल ली है। दो दिनों से सुबह और रात दोनों समय भ्रमण करने के साथ मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही रात के समय वार्डों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल में डेंगू मरीजों और संदिग्धों को भर्ती अन्य वार्डों में करने और मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराने से हो रही परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

बीते चार सितंबर के अंक में अमर उजाला ने बस बाहर लिख दिया डेंगू वार्ड, भर्ती हैं अन्य बीमारियों के मरीज शीर्षक से इस बारे में खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर हरकत में आए मेडिकल कालेज प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया। प्राचार्य ने वार्डों का निरीक्षण किया और स्वस्थ हो चुके करीब 40 मरीजों की छुट्टी कराकर वार्ड को खाली कराया गया।
वहीं अन्य वार्डों में भर्ती डेंगू मरीजों एवं संदिग्धों को वार्ड में भर्ती कराने के साथ मच्छरदानी भी उपलब्ध करा दिया है। साथ ही रात के समय वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के सोने और मरीजों पर ध्यान न देने की शिकायत मिलने पर रात करीब दस बजे से 12 बजे तक प्राचार्य द्वारा भ्रमण किया गया और कर्मियों को तैनाती स्थल पर ईमानदारी के साथ कार्य करने का पाठ भी पढ़ाया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि डेंगू वार्ड में दो मरीज डेंगू से पीड़ित भर्ती हैं। उन्हें मच्छरदानी उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही लगातार भ्रमण कर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें