देवकली। गाजीपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे मार्ग पर स्थित स्थानीय बाजार में फोरलेन निर्माण के समय ब्रहमस्थल परिसर की सैकड़ों फीट लंबी चहारदिवारी व नाली एनएचआई अधिकारियों द्वारा तोड़कर फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर आश्वासन दिया गया की सड़क बन जाने के बाद ब्रहम स्थल की चाहर दिवारी, दोनों तरफ सर्विस लेन तथा पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण एनएचआई द्वारा कराया जाएगा। जबकि सड़क बन जाने के बाद आज तक निर्माण नहीं कराया गया। कस्बे का गंदा पानी ओवरफ्लो करके ब्रहम स्थल परिसर में भर गया है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।
देवकली गांव के मध्य से फोरलेन मार्ग गुजरती है।सर्विस लेन न होने से नेशनल हाइवे आए दिन जाम होता रहता है। बाजार निवासी नवीन जायसवाल, अशोक वर्मा, पवन वर्मा, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, सुरेंद्र, अजय, विबोध, जगदीश, श्यामजी ने बताया पानी बदबू देने से आस-पास के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी, एनएचआई के उच्चधिकारियों सहित मुख्यमंत्री को प्रेषित कर समस्या के निस्तारण की मांग किए हैं।