फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन महीने से पुष्टाहार का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण तीन महीने से नहीं हुआ। योजना का लाभ बच्चों, धात्री और गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जनपद को कुपोषणमुक्त बनाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 52 हजार 468 बच्चे पंजीकृत हैं। 28 हजार धात्री और 30 हजार 567 गर्भवती महिलाएं हैं। वर्ष 2024 के अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में जनपद के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार का वितरण नहीं हुआ। विभागीय कर्मियों का कहना है कि मामला प्रदेश स्तर से जुड़ा है। पुष्टाहार ऊपर से नहीं आने के कारण वितरित नहीं हो पा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से ब्लाॅकों पर पुष्टाहार आना शुरू हो गया है। जल्द ही वितरण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी डीपीओ ज्योति चौरसिया ने बताया कि ब्लाॅकों पर पुष्टाहार आने लगा है। डीएम के अनुमोदन के बाद जल्द ही वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और पुष्टाहार वितरण के लिए जिले में 3746 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 3100 सहायिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें