फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पीरनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। महासभा के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद इस देश के महान नेता थे। वह शुचिता, विद्वता, सरलता और सादगी के प्रतीक थे। वह महात्मा गांधी के अत्यंत प्रिय थे। वह इतने ईमानदार थे की उनके राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके पास रहने लिए अपना कोई निजी आवास नहीं था।
उन्होंने बिहार कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सदाकत आश्रम को अपना ठिकाना बनाया। कहा कि वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर सभासद परवेज अहमद, अशोक श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, अरुण सहाय, अमरनाथ श्रीवास्तव, परमानंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें