फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजे गए देवशिल्पी विश्वकर्मा

Sat, 17 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शहर के प्रकाश नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की पूजन अर्चन करते कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर सहित गामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाई गई। कई निजी तथा यांत्रिक शालाओं में जहां देव शिल्पी की तस्वीर लगाकर उन्हें पूजा गया, वहीं कई स्थानों पर मूर्ति की स्थापना कर विधिवत हवन-पूजन का  कार्य किया गया। इस मौके पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना के साथ ही जगह-जगह भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर के नलकूप खंड, रोडवेज, सिंचाई  विभाग वर्कशाप, पीडब्लूडी, प्रकाशनगर, पीरनगर, रौजा विद्युत उपकेंद्र सहित यांत्रिक  शालाओं सहित कई निजी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना की गई। विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा पर बंधी पट्टी को खोला गया। सिटी रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर लगाकर हवन-पूजन के साथ ही उनकी पूजा-अर्चना की गई, जो हवन-पूजन  के बीच घंटों चलता रहा। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह से लेकर देर रात तक भजन-कीर्तन का कार्य चलता रहा है। वाहनों के गैराजों सहित मैकेनिकल कार्य से जुड़े दूकानदारों ने सुबह अपने औजारों को धोकर उसकी पूजा-अर्चना की और पूरे दिन  कामकाज ठप रखा। इसके अलावा घरों में लोगों ने बड़े वाहनों सहित मोटर साइकलों की साफ-सफाई कर देव शिल्पी की पूजा-अर्चना की। सिंचाई विभाग नलकूप खंड में हवन-पूजन कर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा, जेई अकबर अली सहित अन्य कर्मचारियों ने हवन कुंड में आहुति डाली।
डिजाइनर इंजीनियर, मैनेजर्स मिशन सोसाइटी की तरफ से विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अभियंता बालेश्वर वर्मा, इंजनियर राघवेंद्र, विक्रमजीत, सुमेर, रामगोपाल, जतेंद्र, अब्दुल बहाव, रामकिशन आदि उपस्थित थे। मध्यदेशीय वैश्य नगर समिति की तरफ से विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन किया गया। हवन-पूजन के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता, मंत्री सुरेशचंद्र गुप्ता सहित मध्यदेशीय वैश्य के साथ ही समाज के अन्य वर्ग के लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती  हर्षोल्लास मनाई गई। कई वर्कशापों, खराद की दुकानों सहित अन्य दुकानों पर विश्वकर्मा की जयंती की धूम मची रही। इसके अलावा मतसा सहित विभिन्न ग्रामीण  क्षेत्रों में भी भगवान विश्वकर्मा पूजे गए।
मुहम्मदाबाद संवादताता के अनुसार नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती की धूम रही। सुबह औजारों की साफ-सफाई करने के  साथ ही दूकानों को धोकर पूजा-पाठ किया गया। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार सुबह से लेकर देर रात तक विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कुछ स्थानों पर प्रतिमा तो अधिकांश स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर लगाकर उनकी आराधना की गई।
जखनिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत तरीके से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। यांत्रिक कार्यों से जुड़े लोगों ने औजारों का पूजन-अर्चन  किया। आरा मशीनों, खराद की दुकानों में शिल्पदेव की पूजा-आराधना की गई।  इसके अलावा लोगों ने घरों में मौजूद जेनरेटर, बड़े वाहनों और मोटरसाइकिलों  की साफ-सफाई कर पूजन-अर्चन किया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार सहित  विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई  गई। कई पूजा समितियो द्वारा प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।  इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित पूजन-अर्चन किया गया इस मौके भजन-कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का  आयोजन किया गया। इसके अलावा दुल्लहपुर, बिरनो, मरदह, जंगीपुर, सादात, भीमापार, खानपुर, सुहवल, भांवरकोल, कासिमाबाद, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, भदौरा, गहमर, बारा, नंदगंज, शादियाबाद, बहरियाबाद सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिल्पदेव के पूजन-अर्चन से सुबह से लेकर देर रात तक धूम मची रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें